Sunday, November 7, 2010

कम्प्युटर का हार्डवेयर विश्‍लेषण

आप सभी को प्रकाशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। पिछ्ले दिनों व्यस्तता के कारण मैं कोई पोस्ट नही लिख पाया । आज मैं आप सभी के लिये एक ऐसे साफ्टवेयर की जानकारी देने जा रहा हूँ जिसके द्वारा आप अपने कम्प्युटर मे लगे सभी हार्डवेयर्स के बारे मे पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपने जिन पार्टस के पैसे दिये हैं वो सभी आप के कम्प्युटर मे मौजूद हैं कि नही।
इस साफ्टवेयर क नाम है HWiNFO और आप इस निःशुल्क डाउनलोड कर सकते है। य़ह इंस्टालेबल और पोर्टेबल दोनो वर्जनों मे उपलब्ध है।
पोर्टेबल वर्जन का डाउनलोड लिंक यह है
http://www.softpedia.com/progDownload/Portable-HWiNFO32-Download-128450.html

अन्य के लिये आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं
http://www.hwinfo.com/



जब आप इस साफ्टवेयर को शुरु करते हैं तो यह सबसे पहले आप के कम्प्युटर का हार्डवेयर ओवरव्यु दिखाता है जो कुछ इस प्रकार दिखता है।
यहाँ पर आप प्रोसेसर , रैम, ग्राफिक्स कार्ड,  मदरबोर्ड, हार्डडिस्क आदि के नाम तथा विशेषताओं के बारे मे संक्षिप्त मे जान सकते हैं।
यह इस साफ्टवेयर का मुख्य इंटरफेस है। यहाँ से आप कम्प्युटर के प्रत्येक हार्डवेयर के बारे मे पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऊपर मेनूबार मे एक मेनू है Sensor  इस से आप अपने कम्प्युटर के तापमान को पता कर सकते हैं जब आप इस मेनू पर क्लिक करते हैं तो सेंसर विंडो खुलती है जहाँ पर आप अपने कम्प्युटर के तापमान को देख सकते हैं।

यह कुछ ऐसा दिखता है।

आशा है कि यह बिना काम कि जानकारी आपको पसन्द आयेगी।
धन्यवाद॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥

Saturday, October 30, 2010

निःशुल्क डोमेन नेम पर निःशुल्क वेबसाइट बनाएँ

पिछली पोस्ट मे मैनें dot.tk से डोमेन प्राप्त करने के बारे मे बताया था। वहाँ पर मैने dot.tk द्वारा दि जने वाली तीन सेवाओं मे से URL Forwarding के बारे मे बताया था। dot.tk की अगली सेवा

Or - use your own DNS?

 के बारे मे आप इस पोस्ट मे जानेगें कि कैसे आप इस निःशुल्क डोमेन पर अपनी विज्ञापन मुक्त वेबसाइट कैसे बना सकते हैं वह भी बिना कोई होस्टिंग शुल्क दिये।
कोई भी वेबसाइट बानाने के लिये दो अतिआवश्यक कदम होते हैं डोमेन नेम और वेबहोस्टिंग। मेरे इस लेख के माध्यम से आप डोमेन नेम और वेबहोस्टिंग दोनो ही निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
पहला कदम डोमेन प्राप्त करना
इसके लिये आप इस लिन्क पर क्लिक करें
यह लिन्क आप को डोमेन रजिस्ट्रेसन के पेज पर ले जायेगा। यहाँ पर आप अपना इच्छित नाम दर्ज करे और नेक्स्ट पर क्लिक करे। अगले पेज पर आप Free Domain चुनें और नेक्स्ट पर क्लिक करे।
 अगले पेज पर आप कुछ ऎसा पायेगें
यहाँ पर आपको Use DNS for this domain वाला बटन चुनना है। ऎसा करने पर आप कुछ ऎसा देखेगें
अब आपको Use my own DNS Services वाला विकल्प चुनना है। इस के बाद पेज कुछ ऎसा दिखेगा।

अब नेम सर्वर वाले बाक्स मे आप को लिखना है
ns1.eu5.org और ns2.eu5.org| 
और आप को अगले स्टेप्स पूरे करने हैं। इसके बाद dot.tk पर आप का खाता बन जायेगा ।
अगला कदम है होस्टिंग प्राप्त करना इसके लिये आप http://www.freewebhostingarea.com/ पर जाएँ |
यह पेज ऎसा होगा
यहाँ पर Free domain hosting वाले बाक्स मे अपना डोमेन नाम दर्ज करे और सर्वर लोकशन चुनें औए Proceed पर क्लिक करें।
अगले पेज अपना पासवर्ड आप सूचनाएँ आदि भरें और Create पर क्लिक करें। कुछ देर मे आप का खाता चालू हो जायेगा। अब आप को एफटीपी यूजर नेम और पासवर्ड मिल जायेगा। आप आप्नी वेबसाइट बना कर अपलोड कर सकते हैं।
इस प्रकार आप इस निःशुल्क डोमेन पर एक निःशुल्क वेबसाइट बना सकते हैं। 

http://www.freewebhostingarea.com/ के होस्टिंग पैकेज मे आप को १५०० एमबी स्पेस , अनलिमिटेड ट्रेफिक, तीन डाटा बेस कुछ और सुविधाएँ मिलती हैं। दूसरी बात यह कि  http://www.freewebhostingarea.com/ आपकी वेबसाइट पर विज्ञापन नही लागाती यदि आप एक छोटी साईट बनाते हैं।वैसे भी इसका होस्टिंग शुल्क कुछ ज्यादा नहीं है। आप सिर्फ १२ डालर प्रतिवर्ष देकर और ज्यादा सुविधा प्राप्त कर सकते है।
dot.tk के निःशुल्क डोमेन पर ९० दिनों मे कम से कम  २५ हिट्स होने चाहिये तथा यह डोमेन आप किसी को बेच नहीं सकते।
तो यह हुई www.freewebhostingarea.com तथा  dot.tk कि शर्तें।

यदि आप को वर्डप्रेस पसन्द हो तो www.freewebhostingarea.com पर आपको वर्डप्रेस का साफ्ट्वेयर पहले से उपलब्ध है। इसे आप आपनी साइट पर इंस्टाल करके वर्डप्रेस का ब्लाग बना सकते हैं। ईसके बारे मे आप आगले लेख मे जानेंगें।



आशा है कि यह पोस्ट आप लोगों को पसंद आयेगी।
 धन्यवाद॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥।॥