जैसा की आप सब जानते हैं की लगातार तकनीकी विकास से इन्टरनेट पर आंग्ल भाषा का वर्चस्व समाप्त सा हो गया है और अन्य सभी भाषाएं इन्टरनेट पर अपनी पहचान बना रहीं हैं। परन्तु अभी तक वेबसाइटों के पते अर्थात डोमेन नेम आंग्ल भाषा मे ही होते हैं पर अब युनीकोड (uni code) और पुनीकोड (puny code) के विकास से वेबसाइटों के पते अर्थात डोमेन नेम अन्य भाषाऒं में भी संभंव हो गये हैं। अर्थात अब आप अपनी वेबसाइटों और ब्लागों के पते या डोमेन नेम अपनी भाषा में प्राप्त कर सकते है।अब आप सोचेंगे कि आपको डोमेन नेम प्राप्त करने के लिये पैसे खर्च करने होंगे परन्तु ,यदि आप हिन्दी मे मुफ्त डोमेन नेम प्राप्त करना चाहें तो यह संभंव है। मैंने पिछली पोस्ट आपको बताया कि आप www.co.cc से मुफ्त डोमेन नेम प्राप्त कर सकते। www.co.cc सिर्फ आंग्ल भाषा में ही मुफ्त डोमेन नहीं देता बल्कि आपको अन्य भाषाओं मे भी मुफ्त डोमेन रजिस्टर करने की सुविधा देता है।www.co.cc से आप अपनी भाषा में डोमेन प्राप्त कर सकते हैं।यहां से आप www.आपका-डोमेन-नेम.co.cc प्रकार के डोमेन मुफ्त मे प्राप्त कर सकते हैं।
www.co.cc पर मुफ्त हिन्दी डोमेन प्राप्त करने के लिये यहां क्लिक करें।
आशा है कि आप इससे लाभान्वित होंगे।
धन्यवाद॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥
Sunday, September 26, 2010
Saturday, September 18, 2010
आपके ब्लाग के लिये कस्टम डोमेन नेम
साधारणतः जब आप ब्लागर पर कोई ब्लाग बनाते हैं आपके ब्लाग के पते रुप मे ब्लागर आपको एक सब डोमेन देता है और आप के ब्लाग को होस्ट करता है जो कि कुछ इस प्रकार होता है http://sandeefz.blogspot.com ।यदि आप चाहें तो अपने ब्लाग को एक blogspot.com से मुक्त पता दें सकते हैं जैसे कि मेरे इस ब्लाग क पता है। इसके लिये आप को पहले एक डोमेन नेम चाहिये। मैं यहां पर आपको www.your-custom -neme.co.cc प्रकार के मुफ्त डोमेन नेम पर आपके ब्लाग को होस्ट करने कि विधि बता रहा हुं। इसके लिये पहले आप डोमेन प्राप्त करना होगा।
डोमेन प्राप्त करने के लिये यहां क्लिक करें ऒर फ्री डोमेन प्राप्त करें।
अब आप नीचे चित्रों मे बताई विधि का अनुसरण करें








डोमेन प्राप्त करने के लिये यहां क्लिक करें ऒर फ्री डोमेन प्राप्त करें।
अब आप नीचे चित्रों मे बताई विधि का अनुसरण करें








आशा है कि आप इससे लाभान्वित होंगें।
धन्यवाद॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥
Thursday, September 16, 2010
परिचय
यह मेरा प्रथम हिन्दी ब्लाग है। मैं आप लोगों इस ब्लाग पर कम्प्युटर , इन्टरनेट, साफ्टवेयर आदि से संबंधित कुछ नई और उपयोगी जानकारी दूंगा। चूंकी मैं वेब डिजाइनिंग से जुडा हुं तो यह सभी बातें मेरी चर्चा का मुख्य विषय होंगी। मैं आपको कुछ ऎसे तरीके बताउगां जिससे की आप अपने कम्प्युटर , इन्टरनेट आदि का और अच्छा उपयोग कर पायेंगें। अगर आप अपने लिये इन्टरनेट पर ब्लाग से ज्यादा कुछ और भी चाहतें हैं तो आप यहां पर निराश नहीं होंगें।अपनी भाषा में इन्टरनेट पर कुछ कहने का मेरा प्रथम अवसर और अनुभव है । मैं ये चाहता हुं कि मैं बात आप लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकूं, कुछ आपसे सीख सकूं कुछ आपको बता सकूं वो भी अपनी भाषा में। आशा है कि मैं आप सबको पसन्द आउंगां।
Subscribe to:
Posts (Atom)
