जैसा की आप सब जानते हैं की लगातार तकनीकी विकास से इन्टरनेट पर आंग्ल भाषा का वर्चस्व समाप्त सा हो गया है और अन्य सभी भाषाएं इन्टरनेट पर अपनी पहचान बना रहीं हैं। परन्तु अभी तक वेबसाइटों के पते अर्थात डोमेन नेम आंग्ल भाषा मे ही होते हैं पर अब युनीकोड (uni code) और पुनीकोड (puny code) के विकास से वेबसाइटों के पते अर्थात डोमेन नेम अन्य भाषाऒं में भी संभंव हो गये हैं। अर्थात अब आप अपनी वेबसाइटों और ब्लागों के पते या डोमेन नेम अपनी भाषा में प्राप्त कर सकते है।अब आप सोचेंगे कि आपको डोमेन नेम प्राप्त करने के लिये पैसे खर्च करने होंगे परन्तु ,यदि आप हिन्दी मे मुफ्त डोमेन नेम प्राप्त करना चाहें तो यह संभंव है। मैंने पिछली पोस्ट आपको बताया कि आप www.co.cc से मुफ्त डोमेन नेम प्राप्त कर सकते। www.co.cc सिर्फ आंग्ल भाषा में ही मुफ्त डोमेन नहीं देता बल्कि आपको अन्य भाषाओं मे भी मुफ्त डोमेन रजिस्टर करने की सुविधा देता है।www.co.cc से आप अपनी भाषा में डोमेन प्राप्त कर सकते हैं।यहां से आप www.आपका-डोमेन-नेम.co.cc प्रकार के डोमेन मुफ्त मे प्राप्त कर सकते हैं।
www.co.cc पर मुफ्त हिन्दी डोमेन प्राप्त करने के लिये यहां क्लिक करें।
आशा है कि आप इससे लाभान्वित होंगे।
धन्यवाद॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥
संदीप जी नमस्कार!
ReplyDeleteमैंने आज ही आपकी इस साईट को देखा|
आपने डोमेन के बारे में जो जानकारी दी है वह मुझे बहुत ही अच्छा लगा है,
आपके बताये अनुसार तो मैंने अपना डोमेन नेम रजिस्टर्ड कर लिया है,
लेकिन उसमे उसमे लिखा है कि डोमेन नेम एक साल बाद एक्सपायर हो जायेगा ,
तो क्या एक साल बाद मुझे उस साईट को पैसे देने पड़ेंगे,
कृपया करके यह बताने का कस्ट करें,
मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूँ,
विजय जी धन्यवाद आपकी टिप्पणी के लिये।
ReplyDeleteकोई भी डोमेन १ साल बाद एक्सपायर हो जाता है और फिर उसे रिन्यु कराना पड्ता है। www.co.cc आपसे रिन्यु कराने का कोई शुल्क नहीं लेगा यदि आप व्यक्तिगत प्रयोग के लिये रिन्यु कराते हैं।
लगता है अब मुफ़्त बन्द हो गया है. इसीलिये वेब पेज़ खुल नही रहा।
ReplyDelete