पिछले लेखों मे मैंने आपको डोमेन नेम और ब्लागर डाट काम पर कस्टम डोमेन के बारे मे बताया। आप लोगों को शायद अच्छा लगा होगा और कुछ लोगों ने लाभ भी प्राप्त किया। अब मैं आप को यह बताने जा रहा हूँ कि आप कैसे अपने कम्प्युटर पर पेनड्राइव के प्रयोग को प्रतिबंधित कर सकते हैं।
कई बार ऎसा होता है कि कोई आप की अनुमति के बिना आप के कम्प्युटर से कुछ डाटा ले लेता है पेनड्राइव के द्वारा। इस स्थिति मे आप कुछ कर नहीं सकते। अगर आपके साथ भी कुछ ऎसा हुआ हो तो मैं इससे निपटने का उपाय बताता हूँ।
१.सबसे पहले ‘स्टार्ट’ मीनू पर क्लिक करें फिर ‘स्टार्ट’ मीनू से ‘रन’ विकल्प पर क्लिक करें।
२.‘रन’ के बाक्स मे regedit टाइप करके ओके पर क्लिक करें या एण्टर बटन दबाऎं।
इससे regedit की विंडो खुल कर आयेगी।
३.इस विंडो में आप को कम्प्युटर की रजिस्ट्री एँट्रीज़ मिलेंगी। इस मे आप को HEKEY_LOCAL_MACHINE\System\CurrentControSet\Control\ यह एँट्री खोलना है।
Control पर राइट क्लिक करके New - Key से एक नई ‘की’ बनाना है और फिर उसका नाम StorageDevicePolicies रखना है।
आप इसे Edit - New - Key से भी बना कर रीनेम कर सकते हैं। बनाने के बाद इसे सिलेक्ट करें।
४.StorageDevicePolicies ‘की’ मे आपको एक नई रजिस्ट्री बनाना होगा। इसे आप Edit - New - DWORD value से बना सकते हैं । इसके बाद आप इसे रीनेम करके इसका नाम WriteProtect कर दें ।
५. इस पर राइट क्लिक करे और Modify चुनें और इसकी वैल्यु १ कर दें।
अब आप रजिस्ट्री एडिटर को बन्द करें और कम्प्युटर को रीस्टार्ट करें। अब आपके कम्प्युटर से कोई भी पेनड्राइव से कुछ चोरी नहीं कर सकता।
धन्यवाद॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥
करे पेन ड्राइव को बंद
ReplyDeleteआप की रचना यह भी है .......
http://chorikablog.blogspot.com/2010/10/blog-post_2510.html
फिर अपना खुद का पेन ड्राईव कैसे प्रयाग में ला पाउँगा?
ReplyDelete