co.cc आप को तीन प्रकार की सुविधाऎं देता है जिससे आप अपने डोमेन को सेट कर सकते हैं।
- नेमसर्वर
- ज़ोन रिकार्ड
- यूआरएल फारवर्डिंग
जैसा आप चित्र में देख सकते हैं
इस मे नेमसर्वर वाले बाक्स मे ns1.noomle.com और ns2.noomle.com लिखा है। co.cc की इस सुविधा से आप अपने डोमेन को किसी वेबहोस्टिंग प्रोवाइडर के होस्टिंग सर्वर पर रिडाइरेक्ट कर सकते हैं। अर्थात यदि आप अपने डोमेन पर एक स्वतंत्र वेब साइट बनाना चाहते हैं तो किसी वेबहोस्टिंग प्रोवाइडर से होस्टिंग प्राप्त करेंगे और अपने co.cc डोमेन को वेबहोस्टिंग प्रोवाइडर के नेमसर्वर का प्रयोग करके रिडाइरेक्ट करेंगे।
यदि आप को निशुल्क होस्टिंग की आवश्कता है तो यहाँ क्लिक करें और अपने नेम सर्वर मे ns1.awardspace.com और ns2.awardspace.com भरें। अवार्डस्पेस आप को २५० MB स्पेस निशुल्क देता है तथा अन्य निशुल्क होस्ट्स की तरह आप की वेब साइट पर एड भी नहीं लगाता।
co.cc की दूसरी सुविधा ज़ोन रेकार्ड है। इससे आप बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे कि आपने ब्लागर के ब्लाग को अपने डोमेन पर ट्रांसफर कर सकते हैं, अपने डोमेन पर गूगल एप्पस एक्टिवेट कर सकते हैं आदि।
ब्लाग के लिये co.cc के प्रयोग को मैं बता चुका हूँ। यदि आप co.cc डोमेन का प्रयोग करके अपने ब्लाग को होस्ट करते हैं तो आपका पुराना एड्रेस जो ब्लागर ने दिया होता है, खत्म नहीं हो जाता। इसका मतलब जो आपके पुराने पाठक हैं वे जब आप का ब्लागस्पाट वाला एड्रेस टाइप करते हैं तो ब्लागर उन्हें आप के नये एड्रेस पर भेज देता है।
co.cc की अगली सुविधा है यूआरएल फारवर्डिंग। इस के प्रयोग से आप अपने किसी लंबे वेब एड्रेस कि छोटा कर सकते हैं। इसका प्रयोग भी आप ब्लाग को रिडाइरेक्ट करने के लिये कर सकते हैं।
आशा आप इससे लाभान्वित होंगे॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥

अच्छी जानकारी..
ReplyDeleteधन्यवाद
संदीप जी, आपने आम लोगों के लिए बहुत काम की जानकारी दी है...
ReplyDeleteये सिलसिला जारी रखिए...बधाई और शुभकामनाएं.
संदीप जी बधाई और शुभकामनाएं.
ReplyDelete