Thursday, October 14, 2010

विंडोज एक्सपी मे पासवर्ड रिसेट करना

आज मैं आप सब को Windows XP की एक ऎसी विशेषता बताउंगा जिससे शायद आप परिचित नहीं होंगे।
यह है Windows XP की user password reset विशेषता।
आप लोग अपने कम्प्युटर पर यूजर एकाउंटस बनाते है और उसे पासवर्ड से सुरक्षित करते हैं। जरा सोचिये यदि आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो आप क्या करेंगे। इस स्थिति से निपटने का उपाय Windows XP आपको देता है। जिससे आप एक पासवर्ड रिसेट डिस्क बना सकते हैं और इसका उपयोग भविष्य मे अपने कम्प्युटर का पास वर्ड रिसेट करने के लिये कर सकते हैं। आइये जाने कि आपको इसके लिये क्या करना होगा।

१. एडमिनिस्ट्रेटर की हैसियत से अपने कम्प्युटर मे लाग इन करें।

२. पेन ड्राइव को कम्प्युटर  मे लगाऎं।

३. कन्ट्रोल पेनल मे जायें।

४. कन्ट्रोल पेनल से यूजर एकाउंट्स मे जायें।

५. वहाँ से अपना एडमिनिस्ट्रेटर एकाउंट चुने।
आप के सामने कुछ ऎसी विन्डो खुल कर आयेगी
६. यहाँ पर आप उपरी बाँये कोने मे देखिये जहाँ पर लिखा है Prevent a forgotten password ।आप इस पर
क्लिक कीजिये।

७. आप के सामने Forgotten password wizard खुल कर आयेगा । इसमे आप next पर क्लिक करें।

८. अब यह आप से एक ब्लैंक डिस्क इन्सर्ट करने को कहेगा। यदि आपने पेन ड्राइव न लगायी हो तो लगा दें और  next पर क्लिक करें।

९. अपना पासवर्ड भरें और फ़िर next पर क्लिक करें।
कुछ देर बाद आप की  पासवर्ड रिसेट डिस्क तैयार हो जायेगी।

आइये अब जाने कि इसका प्रयोग कैसे करना है।
अपने कम्प्युटर को ओन करें।
जब यह पासवर्ड मागे तो पासवर्ड रिसेट डिस्क लगाकर enter प्रेस करें और स्टेप बाई स्टेप विज़ार्ड के इन्स्ट्रक्सन फ़ोलो करें।
इस डिस्क से आप अपने कम्प्युटर का पासवर्ड कभी भी रिसेट कर सकते हैं।
भले ही आप आपने कम्प्युटर पर कोई भी पासवर्ड प्रयोग करें। य़ह डिस्क तब तक आप का साथ देगी जब तक कि आप कम्प्युटर को फ़ार्मेट नहीं कर देते।


आशा है कि आप इससे लाभान्वित होंगे ।
धन्यवाद॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥॥

4 comments:

  1. बहुत अच्छी प्रस्तुति .

    श्री दुर्गाष्टमी की बधाई !!!

    ReplyDelete
  2. संदीप जी आपको बहुत बहुत धन्यवाद् | आपने हमें काफी लाभान्वित किया इस ब्लॉग के जरिये हम चाहते हैं की ऐसे ही समय समय पर कुछ नयी नयी चीजो को हम तक पहुचाये | दसहरा के पवन पर्व पर आपको हार्दिक शुभकामनाये |

    ReplyDelete
  3. बहुत बढियां...
    यूँ ही तकनीकी जानकारियाँ बाँटते रहें...

    ReplyDelete